GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 19 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार

वर्ल्ड क्राफ्ट सिटी

  • वर्ल्ड क्राफ्ट्स काउंसिल इंटरनेशनल (WCCI) ने इस वर्ष भारत से वर्ल्ड क्राफ्ट सिटी (WCC) के रूप में अपने अंतिम नामांकन से पहले अपने शिल्प समूहों के मानचित्रण के लिए श्रीनगर को चुना है। 
  • WCCI एक कुवैत  स्थित संगठन है जो पारंपरिक शिल्प की मान्यता और संरक्षण पर काम कर रहा है। 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

सेतो मछिंद्रनाथ रथ यात्रा 

  • तीन दिवसीय सेतो मछिंद्रनाथ रथ यात्रा का समापन नेपाल के काठमांडू में हुआ।
  • सेतो मछिंद्रनाथ, जिन्हें श्वेत मछिन्द्रनाथ के नाम से भी जाना जाता है, बारिश लाने वाले और अच्छी फसल सुनिश्चित करने वाले देवता के रूप में प्रतिष्ठित हैं।

नेपाल : 

  • राजधानी : काठमांडू
  • राष्ट्रपति : राम चंद्र पौडेल
  • प्रधान मंत्री : पुष्प कमल दहल
  • मुद्रा : नेपाली रुपया

रक्षा तथा प्रौद्योगिकी 

स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज मिसाइल

  • रक्षा अनुसंधान और विकास संगठन ने ओडिशा के तट से स्वदेशी प्रौद्योगिकी क्रूज़ मिसाइल (ITCM) के सफल उड़ान परीक्षण के साथ एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की।
  • मिसाइल को बेंगलुरु स्थित DRDO प्रयोगशाला एयरोनॉटिकल डेवलपमेंट एस्टेब्लिशमेंट (ADE) द्वारा विकसित किया गया है। 

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO): 

स्‍थापना: 1958 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष: डॉ. समीर वी. कामत

AFMS और IIT कानपुर ने समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए 

  • सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS) ने भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान, कानपुर के साथ सहयोगात्मक अनुसंधान और प्रशिक्षण के लिए एक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए।
  • MoU का उद्देश्य दुर्गम क्षेत्रों में सैनिकों के सामने आने वाली स्वास्थ्य समस्याओं के समाधान के लिए प्रौद्योगिकियों के विकास पर सहयोग करना। 

सशस्त्र बल चिकित्सा सेवा (AFMS)  : 

  • स्थापना : 1948
स्थित : पुणे, महाराष्ट्र

चर्चित व्यक्ति

दिनेश कुमार त्रिपाठी

  • वाइस-एडमिरल दिनेश कुमार त्रिपाठी को नौसेना स्टाफ का अगला प्रमुख नियुक्त किया गया है।
  • 30 अप्रैल को वर्तमान प्रमुख एडमिरल आर. हरि कुमार की सेवानिवृत्ति पर पदभार संभालेंगे।

भारतीय नौसेना : 

आदर्श वाक्य: “शं नो वरुण:”  नौसेना दिवस : 4 दिसम्बर

रमन सुब्बा रॉ

  • इंग्लैंड के पूर्व पुरुष टेस्ट क्रिकेटर और अंतरराष्ट्रीय रेफरी रमन सुब्बा रॉ का 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया ।

अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) : 

  • स्थापना : 1909
  • मुख्यालय : दुबई, संयुक्त अरब अमीरात
  • CEO : ज्योफ एलार्डिस
  • अध्यक्ष : ग्रेग बार्कले

केंटो मोमोटा

  • जापान के दो बार के विश्व चैंपियन और पूर्व विश्व नंबर 1 केंटो मोमोटा थॉमस कप के बाद बैडमिंटन से संन्यास लेगें। 

विश्व बैडमिंटन संघ (BWF) : 

स्थापना : 1934 मुख्यालय : कुआला लुम्पुर, मलेशिया अध्यक्ष: पॉल-ऐरिक हौयर

विविध

संक्रामक श्वसन कण

  • विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) के अनुसार, हवा के माध्यम से संचारित होने वाले रोगजनकों को 'संक्रामक श्वसन कण' या IRP शब्द से वर्णित किया जाएगा।

विश्व स्वास्थ्य संगठन (WHO) :

स्थापना : 1948 मुख्यालय : जिनेवा, स्विट्जरलैंड विश्व स्वास्थ्य दिवस : 7 अप्रैल

आर्यभट्ट

  • प्रथम भारतीय उपग्रह 'आर्यभट्ट' 19 अप्रैल 1975 को प्रक्षेपित किया गया था, इसका नाम भारतीय गणितज्ञ और खगोलविद आर्यभट्ट के नाम पर रखा गया था।
  • यह पूरी तरह से भारत में डिजाइन और निर्मित किया गया था और कपुस्टिन यार (Kapustin Yar) से सोवियत कोसमोस-3एम (Kosmos-3M) रॉकेट द्वारा लॉन्च किया गया था ।

भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (ISRO) : 

स्थापना : 1969 मुख्यालय: बेंगलुरू, कर्नाटक वर्तमान अध्यक्ष: श्री एस. सोमनाथ

Latest Courses