GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Mon 15 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार

फसल उत्सव

 

  • देश के विभिन्न क्षेत्रों में वैसाखी, विशु, बोहाग बिहू, पोइला बोइशाख और पुथंडु के रूप में पारंपरिक फसल उत्सव मनाए जा रहे हैं
  • वैसाखी : पंजाब
  • विशु : केरल
  • बोहाग बिहु : असम
  • पोइला बोइशाख : पश्चिम बंगाल
  • पुथंडू : तमिलनाडु 

रक्षा समाचार

नौसेना अलंकरण समारोह 2024

 

  • नौसेना अलंकरण समारोह 2024 में कुल 35 कर्मियों को विभिन्न पुरस्कारों से सम्मानित किया गया, जिसमें कमांडर मनीष सिंह कार्की, कमांडर कौस्ताब बनर्जी, लेफ्टिनेंट कमांडर पन्नीरसेल्वम विष्णु प्रसन्ना और लेफ्टिनेंट कमांडर भास्कर को नौसेना पदक (वीरता) शामिल थे।
  • सर्वोत्तम हरित प्रथाओं 2023 के लिए CNS ट्रॉफी क्रमशः औद्योगिक और गैर-औद्योगिक श्रेणियों में नौसेना डॉकयार्ड, मुंबई और INS वलसुरा को प्रदान की गई।

MPATGM हथियार प्रणाली

 

  • रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) और भारतीय सेना ने DRDO द्वारा स्वदेशी रूप से डिजाइन और विकसित मैन पोर्टेबल एंटी-टैंक गाइडेड मिसाइल (MPATGM) हथियार प्रणाली का सफल परीक्षण किया।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO)

स्थापना: 1958 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष:  डॉ. समीर वी. कामत 

 खेल समाचार

T20 में 500 छक्के

 

  • रोहित शर्मा T20 क्रिकेट में 500 छक्के लगाने वाले पहले भारतीय बन गए हैं। 

पलक गुलिया ने जीता ओलिंपिक कोटा

 

  • एशियाई खेलों की स्वर्ण पदक विजेता पलक गुलिया ने ब्राजील के रियो डी जनेरियो में राइफल और पिस्टल के लिए अंतिम ओलंपिक क्वालीफिकेशन चैंपियनशिप में कांस्य पदक के साथ 10 मीटर महिला एयर पिस्टल ओलंपिक कोटा हासिल किया।

चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट

 

  • अर्जुन काधे और जीवन नेदुनचेझियान ने मेक्सिको के कुर्नवाका में इनामी ‘चैलेंजर टेनिस टूर्नामेंट’ के युगल क्वार्टर फाइनल में गिज्स ब्रूवर और एडन मचुघ को 6-3, 7-6(4) से हराया।

एशियन बैडमिंटन चैम्पियनशिप

 

  • इंडोनेशिया के जोनाटन क्रिस्टी ने निंगबो में ली शी फेंग को 21-15, 21-16 से हराकर पुरुष बैडमिंटन एशिया चैम्पियनशिप जीती। 
  • चीन की वांग झी यी ने महिला वर्ग में एकल खिताब जीता।
  • चीन के लियांग वेई केंग और वांग चांग ने पुरुष युगल वर्ग में खिताब जीता।

एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप 2024

 

  • भारत ने किर्गिस्तान की राजधानी बिश्केक में ‘एशियाई कुश्ती चैंपियनशिप  2024’ में चार पदक जीते।
  • अंजू (53 किग्रा) और हर्षिता (72 किग्रा) ने रजत पदक तथा मनीषा (62 किग्रा) और अखिल कुंडू (65 किग्रा) ने कांस्य पदक जीते।

बुंडेसलीगा खिताब 

 

  • बायर लेवरकुसेन ने वेर्डर ब्रेमेन को 5-0 से हराकर अपना पहला बुंडेसलीगा खिताब जीता। 
  • बायर लेवरकुसेन 2011-12 सीज़न में बोरुसिया डॉर्टमुंड के बाद बुंडेसलिगा जीतने वाली पहली टीम है।

मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब

 

  • ग्रीस के स्टेफानोस सितसिपास ने अपना तीसरा मोंटे कार्लो मास्टर्स खिताब जीता।

 चर्चित व्यक्ति

जनरल मनोज पांडे

 

  • थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे उज्बेकिस्तान गणराज्य की चार दिवसीय यात्रा पर हैं।

उज़्बेकिस्तान

मुद्रा: उज़्बेकिस्तानी सोम राजधानी: ताशकंद 

Latest Courses