GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Fri 29 Mar, 2024

राष्ट्रीय समाचार

मनरेगा मजदूरी दरों में संशोधन

 

  • ग्रामीण विकास मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2024-2025 के लिए महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा), 2005 के तहत अकुशल मैनुअल श्रमिकों के लिए नई मजदूरी दरों को अधिसूचित किया है।
  • सरकार ने मनरेगा मजदूरी दरों में 3 से 10 फीसदी तक की बढ़ोतरी की है।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

  • सबसे अधिक बढ़ोतरी : गोवा (10.56%) 
  • सबसे कम बढ़ोतरी : उत्तर प्रदेश और उत्तराखंड (3.04%)
  • केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री : गिरिराज सिंह
MGNREGA : Mahatma Gandhi National Rural Employment Guarantee Act

गुड फ्राइडे

  • गुड फ्राइडे ईसाई धर्म का त्‍योहार है जो ईस्टर रविवार से पहले शुक्रवार को मनाया जाता है।
  • गुड फ्राइडे को होली फ्राइडे, ब्लैक फ्राइडे या ग्रेट फ्राइडे भी कहते हैं। यह त्यौहार ईसाई धर्म के लोगों द्वारा कैलवरी में ईसा मसीह को शूली पर चढ़ाने के कारण हुई मृत्यु के उपलक्ष्य में मनाया है।

ईसाई धर्म:

पवित्र ग्रंथ : बाइबिल यीशु मसीह के जीवन और शिक्षाओं पर आधारित

अंतरराष्ट्रीय समाचार

भारत और चीन WMCC बैठक

  • भारत-चीन सीमा मामलों पर परामर्श और समन्वय के लिए कार्य तंत्र (WMCC) की 29वीं बैठक बीजिंग में आयोजित की गई।
  • बैठक में भारत-चीन सीमा क्षेत्रों के पश्चिमी क्षेत्र में वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) पर तनाव को कम करने तथा शेष मुद्दों को हल करने के तरीकों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।

वास्तविक नियंत्रण रेखा (LAC) : 

भारतीय-नियंत्रित क्षेत्र को चीनी-नियंत्रित क्षेत्र से अलग करती है। लम्‍बाई : 3,488 किमी (चीनी लगभग 2,000 किमी मानता है )

वर्षा कर (Tax) 

  • कनाडाई शहर टोरंटो एक नए प्रकार के कर को लागू करने पर विचार कर रहा है जिसका उद्देश्य तूफानी जल प्रबंधन की समस्या का समाधान करना है जिसे आमतौर पर वर्षा कर के रूप में जाना जाता है।

कनाडा : 

  • उत्तरी अमेरिका का एक देश
  • राजधानी: ओटावा
  • मुद्रा : कैनिडियाई डॉलर ($) (CAD)
  • प्रधानमंत्री : जस्टिन ट्रूडो

अर्थव्यवस्था तथा बैंकिंग

कोर सेक्टर, उच्च वृद्धि दर्ज 

  • वाणिज्य और उद्योग मंत्रालय के अनुसार, कोयला, प्राकृतिक गैस, सीमेंट, इस्पात, कच्चे तेल, बिजली और रिफाइनरी उत्पादों के उत्पादन में फरवरी 2024 में सकारात्मक वृद्धि दर्ज की गई है।
  • देश के आठ प्रमुख उद्योगों के संयुक्त सूचकांक में पिछले साल की समान अवधि की तुलना में इस वर्ष फरवरी में तीन महीने की उच्चतम वृद्धि 6.7 प्रतिशत देखी गई।

चर्चित व्यक्ति

पीआर श्रीजेश

  • भारतीय गोलकीपर पीआर श्रीजेश को FIH एथलीट समिति का सह-अध्यक्ष नियुक्त किया गया है।

अंतर्राष्ट्रीय हॉकी महासंघ (FIH) : 

स्थापना : 1924 मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड अध्यक्ष: तैय्यब इकराम

लैरी लॉयड

  • नॉटिंघम फ़ॉरेस्ट के साथ दो बार यूरोपीय कप विजेता लैरी लॉयड का निधन हो गया।

सदानंद वसंत दाते 

  • वरिष्ठ IPS अधिकारी सदानंद वसंत दाते को राष्ट्रीय जांच एजेंसी NIA का महानिदेशक नियुक्त किया गया है।

राष्ट्रीय जांच एजेंसी ( NIA) :

कार्य प्रारंभ : वर्ष 2009 में मुख्यालय : नई दिल्ली

विविध

 एलसीए तेजस मार्क-1ए

  • Tejas Mk-1A फाइटर जेट की प्रथम उड़ान 28 मार्च 2024 को बेंगलुरु स्थित हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड की फैसिलिटी में सफलतापूर्वक पूरी हुई। 
  • उन्नत Tejas Mk-1A में उन्नत रडार और मिसाइल सिस्टम हैं।

हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड : 

स्‍थापना : 1940 मुख्यालय : बंगलुरु, कर्नाटक

Latest Courses