GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 02 May, 2024

राष्ट्रीय समाचार

ATCM 46 और CEP 26

  • पृथ्वी विज्ञान मंत्रालय (MoES), राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR) के माध्यम से  केरल के कोच्चि में 46वीं अंटार्कटिक संधि परामर्शदात्री बैठक (ATCM 46) और पर्यावरण संरक्षण समिति (CEP 26) की 26वीं बैठक की मेजबानी करेगा।
  • भारत 1983 से अंटार्कटिक संधि का सलाहकार पक्ष रहा है।

राष्ट्रीय ध्रुवीय और महासागर अनुसंधान केंद्र (NCPOR)

स्थापना : 1998 मुख्यालय: वास्को डी गामा

खेल समाचार

फिडे ग्रैंडमास्टर शीर्षक

  • भारतीय शतरंज खिलाड़ी वैशाली रामेशबाबू स्पेन में IV एल लोब्रेगेट ओपन (IV El Llobregat Open) में 2,500 अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE) रैंकिंग अंक पार करके ग्रैंडमास्टर बनी है। 
  • कोनेरू हम्पी और हरिका द्रोणावल्ली के बाद यह खिताब हासिल करने वाली तीसरी भारतीय महिला खिलाड़ी हैं।

अंतर्राष्ट्रीय शतरंज संघ (FIDE)

मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड गठन: 1924

थॉमस कप

  • चीन के चेंग्दू में आयोजित 'थॉमस और उबेर कप 2024' के ग्रुप चरण में भारतीय पुरुष बैडमिंटन टीम को इंडोनेशिया के खिलाफ 4-1 से हार का सामना करना पड़ा। 
  • भारत ग्रुप स्टेज मुकाबले में इंग्लैंड और थाईलैंड को हराकर पहले ही क्वार्टरफाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुका है, जहां क्वार्टरफाइनल में भारत का सामना चीन से होगा।

बैडमिंटन विश्व महासंघ (BWF) : 

स्थापना: 1934 मुख्यालय: कुआलालंपुर, मलेशिया अध्यक्ष: पॉल-एरिक होयर लार्सन

6वीं एशियाई कैरम चैम्पियनशिप

  • मालदीव में छठी एशियाई कैरम चैंपियनशिप में भारतीय खिलाड़ियों ने पुरुष और महिला डबल्‍स के खिताब जीते हैं। 
  • पुरुष डबल्‍स में भारत के मोहम्मद गुफरान और के. श्रीनिवास की जोड़ी ने ज​बकि महिला डबल्‍स में आकांक्षा कदम और शाइनी सेबेस्टियन की जोडी ने खिताब जीते।

इंटरनेशनल कैरम फेडरेशन (ICF) :

स्थापना: अक्टूबर 1988  मुख्यालय: ज्यूरिख, स्विट्जरलैंड

चर्चित व्यक्ति

एयर मार्शल नागेश कपूर

  • एयर मार्शल नागेश कपूर ने प्रशिक्षण कमान (TC) में एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ (AOC-in-C) का पदभार ग्रहण किया। 
  • एयर मार्शल एन. कपूर ने 6 दिसंबर, 1986 को भारतीय वायु सेना की फाइटर स्ट्रीम में अपनी सेवा की शुरुआत की थी।

भारतीय वायु सेना : 

प्रमुख : विवेक राम चौधरी  वायु सेना दिवस : 8 अक्टूबर

मौसमी चक्रवर्ती

  • भारतीय सूचना सेवा की वरिष्ठ अधिकारी मौसमी चक्रवर्ती ने आकाशवाणी समाचार के महानिदेशक का पदभार ग्रहण किया। 

उमा रामानन

  • दक्षिण भारतीय संगीत के क्षेत्र में एक प्रतिष्ठित तमिल पार्श्व गायिका उमा रामानन का 69 वर्ष की आयु में निधन हो गया। 

पॉल ऑस्टर

  • 'द न्यूयॉर्क ट्रिलॉजी' के अमेरिकी लेखक पॉल ऑस्टर का 77 वर्ष की आयु में निधन हो गयाI

पुरस्कार एवं सम्मान

पद्म पुरस्कार 2025

  • पद्म पुरस्कार 2025 के लिए ऑनलाइन नामांकन और सिफारिशों की शुरूआत 1 मई 2024 से हुई। 
  • पद्म पुरस्कार, अर्थात् पद्म विभूषण, पद्म भूषण और पद्म श्री, देश के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कारों में से हैं।
पद्म पुरस्कार स्थापना : 1954

विविध

'भारत के लोग और स्थान - एक पूर्वव्यापी'

  • इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र ने अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस के अवसर पर  'भारत के लोग और स्थान - एक पूर्वव्यापी' शीर्षक से एक प्रदर्शनी की मेजबानी की।
  • इस प्रदर्शनी में IGNCA अभिलेखागार से प्रसिद्ध जर्मन कलाकार कार्ल एरिच मुलर के लिथोग्राफ प्रदर्शित किए गए।
अंतर्राष्ट्रीय मजदूर दिवस मनाया गया: 1 मई

Latest Courses