GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Thu 18 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार

ऑफशोरिंग स्थल

  • नाइट फ्रैंक की नवीनतम रिपोर्ट के अनुसार, भारत विश्व स्तर पर अग्रणी ऑफशोरिंग स्थलों में से एक के रूप में उभरा है।
  • "एशिया पैसिफिक होराइजन: ऑफशोरिंग की क्षमता का दोहन" शीर्षक वाली रिपोर्ट भारत में ऑफशोरिंग बाजार की महत्वपूर्ण वृद्धि पर प्रकाश डालती है। 

सम्‍बन्धित तथ्‍य : 

नाइट फ्रैंक : 

  • मुख्यालय :  लंदन, यूनाइटेड किंगडम
  • स्थापना  : 1896
ऑफशोरिंग स्थल : संपूर्ण व्यवसाय प्रक्रिया की गतिविधियों या स्वामित्व को उस देश (या देशों) से भिन्न देश में स्थानांतरित करना है जहां सेवाएं प्राप्त करने वाली कंपनी स्थित है। 

अंतरराष्ट्रीय समाचार

IT प्रयोगशाला का उद्घाटन  -उज्बेकिस्तान 

  • थल सेनाध्यक्ष जनरल मनोज पांडे ने उज़्बेक सशस्त्र बल अकादमी में एक उच्च तकनीक IT प्रयोगशाला का उद्घाटन किया।
  • यह विकास सितंबर 2018 में रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान IT  प्रयोगशाला बनाने के लिए भारत और उज्बेकिस्तान द्वारा की गई प्रतिबद्धता के अनुसार है।

उज़्बेकिस्तान

मुद्रा: उज़्बेकिस्तानी सोम राजधानी : ताशकंद

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

आर्थिक विकास

  • व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (UNCTAD) की एक हालिया रिपोर्ट (‘2024 फाइनेंसिंग फॉर सस्टेनेबल डेवलपमेंट रिपोर्ट: फाइनैंसिंग फॉर डेवलपमेंट एट ए क्रॉसरोड’) में भारत की अर्थव्यवस्था 2024 में 6.5 प्रतिशत की दर से बढ़ने का अनुमान लगाया गया है।
  • UNCTAD की रिपोर्ट के अनुसार, बहुराष्ट्रीय कंपनियां अपनी आपूर्ति श्रृंखला विविधीकरण को बढ़ाने के लिए भारत में अपने विनिर्माण कार्यों का विस्तार कर रही हैं।

व्यापार और विकास पर संयुक्त राष्ट्र सम्मेलन (United Nations Conference on Trade and Development -UNCTAD)

स्थापना : 1964 मुख्यालय: जिनेवा, स्विट्जरलैंड

रक्षा समाचार

एक्सोस्केलेटन तकनीक

  • 'एक्सोस्केलेटन के लिए उभरती प्रौद्योगिकियों और चुनौतियों' पर पहली अंतर्राष्ट्रीय कार्यशाला बेंगलुरु में आयोजित  की गई है। कार्यशाला का आयोजन रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) की रक्षा जैव-इंजीनियरिंग और इलेक्ट्रोमेडिकल प्रयोगशाला द्वारा किया गया था ।
  • एक्सोस्केलेटन तकनीक पहनने योग्य संरचनाओं के बारे में है, जो लोगों को मजबूत बनाती है।

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (Defence Research and Development Organisation-DRDO)

स्थापना: 1958 मुख्यालय: नई दिल्ली अध्यक्ष:  डॉ. समीर वी. कामत

प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र - स्पेस

  • भारतीय नौसेना के लिए रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन (DRDO) द्वारा स्थापित सोनार प्रणालियों के लिए एक ‘प्रमुख परीक्षण और मूल्यांकन केंद्र-स्पेस’ (SPACE) का केरल में उद्घाटन किया गया। 
  • स्पेस का उपयोग मुख्य रूप से संपूर्ण सोनार प्रणाली के मूल्यांकन के लिए किया जाएगा, जिससे सेंसर और ट्रांसड्यूसर जैसे वैज्ञानिक पैकेजों की त्वरित तैनाती और आसान रिकवरी उपलब्‍ध होगी।

भारतीय नौसेना

स्थापना: 26 जनवरी 1950 मुख्यालय: नई दिल्ली आदर्श वाक्य: शं नो वरुणः

खेल समाचार

यूरोपियन गर्ल्स मैथमैटिकल ओलंपियाड (EGMO)

  • भारतीय टीम ने जॉर्जिया के त्सकालतुबो में आयोजित 13वें यूरोपियन गर्ल्स मैथमेटिकल ओलंपियाड (EGMO) 2024 में 2 रजत और 2 कांस्य पदक हासिल किए हैं।
  • गुड़गांव की गुंजन अग्रवाल और तिरुवनंतपुरम की संजना फिलो चाको ने रजत पदक जीते जबकि हिसार की लारिसा और पुणे की साई पाटिल ने कांस्य पदक जीते।

जॉर्जिया

राजधानी : त्बिलिसी राष्ट्रपति : सैलोम ज़ौराबिचविली

चर्चित व्यक्ति

रोमारियो फारिया

  • ब्राजीलियाई फुटबॉल के दिग्गज रोमारियो फारिया ने 58 वर्ष की उम्र में पेशेवर फुटबॉल में वापसी की घोषणा की । 

ब्राजील

राजधानी: ब्रासीलिया राष्ट्रपति : लुइज़ इनासियो लूला डी सिल्वा

ब्रम्हा कुमार

  • ब्रम्हा कुमार को जिम्बाब्वे में भारत का अगला राजदूत नियुक्त किया गया है।

ज़िम्बाब्वे

मुद्रा: यूनाइटेड स्टेट्स डॉलर राजधानी: हरारे

पुरस्कार एवं सम्मान

मैल्कम आदिसेशिया पुरस्कार 2024 

  • जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ सोशल साइंसेज के प्रोफेसर सुरिंदर एस. जोधका को ‘मैल्कॉम आदिसेशिया पुरस्कार 2024’ के लिए चुना गया है।
जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय स्थापना: 1969

Latest Courses