GK Update
 
  • Mobile Menu
HOME
LOG IN SIGN UP

Sign-Up IcanDon't Have an Account?


SIGN UP

 

Login Icon

Have an Account?


LOG IN
 

or
By clicking on Register, you are agreeing to our Terms & Conditions.
 
 
 

or
 
 




GK Update

Wed 17 Apr, 2024

राष्ट्रीय समाचार

सुरक्षा परिषद सुधार

  • संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में सुरक्षा परिषद (UNSC) सुधार पर अंतर-सरकारी वार्ता (IGN) की बैठक को संबोधित करते हुए, भारत की स्थायी प्रतिनिधि रुचिरा कंबोज ने पाठ-आधारित वार्ता में आगे बढ़ने से पहले विभिन्न मुद्दों पर 'आम सहमति' बनाने का भी आह्वान किया।
  • भारत स्थायी और गैर-स्थायी दोनों श्रेणियों में संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद की सदस्यता के विस्तार का पक्षधर है।

संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) : 

स्थापना : 1945 मुख्यालय : न्यूयॉर्क, यू.एस सदस्य : 15 (5 स्थायी + 10 अस्थायी सदस्य)

बैंकिंग एवं अर्थव्यवस्था

भारत की GDP वृद्धि का अनुमान

  • अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF) ने वित्त वर्ष 2024-25 में देश के सकल घरेलू उत्पाद (GDP) की वृद्धि का पूर्वानुमान बढ़ाकर 6.8% कर दिया गया है, जो पिछले अनुमान 6.5% से अधिक है।

अन्तर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष (IMF): 

स्थापना: जुलाई 1944 मुख्यालय : वाशिंगटन डीसी , यूएस विश्व आर्थिक आउटलुक रिर्पोट प्रकाशित : IMF द्वारा  

खेल समाचार

राष्ट्रीय सीनियर पॉवरलिफ्टिंग चैम्पियनशिप

  • भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI) की उप महानिदेशक एकता विश्नोई ने हाल ही में हैदराबाद में राष्ट्रीय सीनियर पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पदक जीते हैं। 

भारतीय खेल प्राधिकरण (SAI)

गठन: 1984  मुख्यालय : दिल्ली, भारत मंत्रालय : युवा मामले और खेल मंत्रालय

ITTF विश्व कप 2024

  • भारत की शीर्ष खिलाड़ी मायका बत्रा और श्रीजा अकुला ने चीन के मकाओ में ITTF विश्व कप 2024 महिला एकल समूह में शानदार प्रदर्शन के साथ अपने अभियान की शुरुआत की।

अंतर्राष्ट्रीय टेबल टेनिस महासंघ (ITTF)

मुख्यालय: लॉज़ेन, स्विट्जरलैंड स्थापना : 1926

राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप

  • 27वीं राष्ट्रीय फेडरेशन कप एथलेटिक्स चैंपियनशिप 12 से 15 मई तक भुवनेश्वर के कलिंगा स्टेडियम में आयोजित की जाएगी।

विश्व एथलेटिक्स 

  • एथलेटिक्स का शासी निकाय है 
  • स्थापना : 1912
  • मुख्यालय: मोनाको
  • अध्यक्ष: सेबेस्टियन कोए

बोस्टन मैराथन

  • इथियोपिया के सिसाय लेम्मा ने 128वीं बोस्टन मैराथन के पुरुष वर्ग में खिताब जीता। 
  • महिला वर्ग में केन्या की हेलेन ओबिरी ने लगातार दूसरी जीत हासिल की।

इथियोपिया

इथियोपिया : 

राजधानी : अदीस अबाबा

प्रधान मंत्री : अबी अहमद

मैराथन : 

  • आधिकारिक दूरी 42.195  (26 मील और 385 गज) किलोमीटर है। 
  • ओलंपिक खेल में शामिल : 1896

चर्चित व्यक्ति

जेक सुलिवान

  • संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार (NSA) जेक सुलिवन ने "मध्य पूर्व में चल रही घटनाओं के कारण" भारत की अपनी निर्धारित यात्रा स्थगित कर दी है। 

संयुक्त राज्य अमेरिका

राजधानी: वाशिंगटन, डी.सी. राष्‍ट्रपति : जो बिडेन

केजी जयन

  • महान कर्नाटक संगीतकार और गायक केजी जयन का 89 वर्ष की आयु में निधन हो गया है।

कर्नाटक

प्रमुख लोकनृत्य: यक्षगान प्रमुख जनजातियां:  बेदार , टोडा , हक्कीपिक्की , जेनु कुरुबा , कडु कुरुबा

बर्नड होलज़ेनबीन

  • पश्चिम जर्मनी के 1974 विश्व कप जीतने में अहम भूमिका निभाने वाले बर्नड होलजेनबीन का निधन हो गया है।

जर्मनी

राजधानी: बर्लिन मुद्रा : यूरो (€)

विविध

मछली की नई प्रजातियाँ

  • भारतीय तट के दक्षिण-पश्चिमी कोने से दूर लक्षद्वीप सागर में रहने वाली मछलियों की तीन प्रजातियाँ जेन्सन रैस (थैलासोमा जानसेनी), चेकरबोर्ड रैस (हैलीचोएरेस हॉर्टुलानस) और मून रैस (थैलासोमा लुनारे) उपकरणों (औजार) का उपयोग करने में सक्षम पायी गयी हैं।
  • सभी तीन प्रजातियों ने समुद्री अर्चिन के कठोर आवरणों को तोड़ने के लिए जीवित या मृत मूंगा संरचनाओं का उपयोग निहाई के रूप में किया ताकि वे अंदर खाने योग्य टुकड़ों तक पहुंच सकें।

सम्‍बन्धित तथ्‍य 

राष्ट्रीय मत्स्य विकास बोर्ड (NFDB)

  • स्थापना : 2006 
  • मुख्यालय : हैदराबाद 

भारत में मछली उत्पादन : 

  • नीली क्रांति का सम्‍बन्‍ध : मत्स्य उत्पादन से 
  • विश्व मत्स्य पालन दिवस : 21 नवंबर
  • राष्ट्रीय मत्स्य किसान दिवस : 10 जुलाई

Latest Courses